बालिकागृह की बालिकाओं का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया गया पंजीयन

कटनी – समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत जिलें में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के बालकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। वर्तमान में एक मार्च से ही प्रदेश में आपके द्वार-आयुष्मान अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य हर पात्र का आयुष्मान पंजीयन कराना और उनका आयुष्मान भारत योजना का कार्ड प्रदान कराना है। इसी कड़ी में बालिकागृह कटनी में निवासरत बालिकाओं को केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जोड़े जाने के उद्देश्य से सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग वनश्री कुर्वेती एवं जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स सोसाईटी सौरभ नामदेव के समन्वित प्रयासों से बालिकागृह कटनी में बालिकाओं के आयुष्मान पंजीयन के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में बालिकाओं का आयुष्मान कार्ड निमार्ण के लिये पंजीयन किया गया। विभाग अंतर्गत संचालित अन्य बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बालकों को भी आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित किये जाने शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के आयोजन में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र के जिला प्रभारी प्रकाश गर्ग, ब्लॉक प्रभारी नवीन त्रिपाठी, वी.एल.ई. घनश्याम पटेल, कृष्णा चौधरी एवं राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा योजना के तहत बालिकाओं का पंजीयन कार्य किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें