ग्राम पंचायत जरवाही में प्रारंभ हुआ महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र

अब ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में मिल सकेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

कटनी – जिलेभर में डिजिटल सेवाओं के तहत शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने कॉमन सर्विस सेन्टर्स का संचालन किया जा रहा है। वहीं योजना के तहत महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र भी इस कार्य में विशेष भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम सोमवार को नवीन महात्मा गांधी सेवा केन्द्र का शुभारंभ ग्राम पंचायत जरवाही में हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत की प्रधान रुकमणी रजक ने इस केन्द्र का शुभारंभ किया। अब ग्रामीणजनों को ग्राम पंचायत भवन में प्रारंभ किये गये इस केन्द्र से शासन की ऑनलाइन सम्बंधित योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। यह केन्द्र महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र की वीएलई प्रतीक्षा मिश्रा द्वारा किया जायेगा।

ग्राम पंचायत जरवाही में सेंटर का केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर अवसर में जिला इंचार्ज प्रकाश गर्ग कटनी एवं ढीमरखेड़ा ब्लॉक इंचार्ज नवीन त्रिपाठी, राजकुमार विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह, ग्राम रोजगार सहायक अनिल कुशवाहा एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत भवन से एईपीएस के माध्यम से पैसा निकासी, बिजली बिल जमा, नक्शा, खसरा, आयुष्मान कार्ड एवं सभी ऑनलाइन सम्बंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें