स्नेह सरोकार के तहत अतिकम वजन के बच्चों को सुपाषित करने अधिकारियों ने लिया जिम्मा

कुपोषण दूर करने हेतु दिलाई गई शपथ मिले बाल पालक

कटनी – कुपोषण दूर करने स्नेह सरोकार अन्तर्गत शानिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कटनी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एस.डी.एम. कटनी बलबीर रमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कटनी शहरी परियोजना के 30 अतिकम वजन के बच्चों को गोद लिया गया। इस दौरान एस.डी.एम. बलवीर रमन ने सुवी बर्मन को स्नेह सरोकार कार्यक्रम में सुपोषित की जिम्मेदारी ली। और सुवी को गोद लिया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने काव्यांश कचारिया, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तनव ने शिवाय कोल, डॉ. वंदना सिंह ने पिं्रस सिंह, मीना बड़कुल ने शिव कोल, नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल ने नैन्सी ठाकुर एवं खाघ निरीक्षक रवीन्द्रो पटेल ने जितेन्द्र बर्मन एवं सभी पर्यवेक्षकों ने बच्चों को गोद लिया। इस अवसर पर सभी बच्चों को खाघ विभाग द्वारा 5-5 किलो चावल दिया गया। डॉ वंदना सिंह ने माताओं को बच्चों के पोषण आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी एवं बताया कि हर 15 दिन में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा एवं आयुष विभाग से दवा वितरण की जायेगी।

एस.डी.एम. बलवीर रमन ने कुपोषण दूर करने हेतु शपथ भी दिलवायी एवं सभी के गरीबी रेखा कार्ड बनाने हेतु आवेदन भरने पर्यवेक्षकों को आदेशित किया गया। सभी बच्चों को एक किट वितरण की गई, जिसमें मिक्स दाल, दलिया, गुड़, चना, मूंगफली, सोया बड़ी, मल्टी विटामिन टॉनिक दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें