जलमग्नीय पुल का निर्माण होने से आवागमन की सुविधा सुगम होगी: केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते

( डिंडोरी )

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जलमग्नीय पुल का किया लोकार्पण

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सिलगी नदी में जलमग्नीय पुल का निर्माण होने से आवागमन की सुविधा सुगम होगी। डिंडौरी और मण्डला जिले के गांव आपस में आवागमन की सुविधाओं से जुड़ जायेंगे। जलमग्नीय पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों की वर्षों से चली आ रही आवागमन की कठिनाई दूर हुई है। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते शनिवार को ग्राम फुलवाही में सिलगी नदी पर 428 लाख की लागत से बने जलमग्नीय पुल के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाष धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, श्री जयसिंह मरावी सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते के आगमन पर ग्राम फुलवाही में स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत कर उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम फुलवाही से सिलगी नदी के पुल तक कलष यात्रा निकाली गई। जय-जयकार नारे लगाये गए। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते को फूलमाला पहनाई गई।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का विषेष अभियान प्रारंभ है। जिले के सभी नागरिक अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनायें। आयुष्मान कार्ड बनने से आपकों स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। गंभीर बीमारियों का सरलता से उपचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने संपर्क में आने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने की सलाह दें और उन्हें इसका लाभ भी बतायें। जिससे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बना कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए को-वैक्सीन का टीका जरूर लगायें। इस अभियान में उन्होंने स्वयं वैक्सीन का टीका लगवाया है। आपकी पारी आने पर आप भी को-वैक्सीन का टीका जरूर लगायें। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिषा निर्देषों का अनिवार्य रूप से पालन करें। हमेषा मास्क पहनें, खांसते व छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कपडे़ से जरूर ढकें। हाथों को नियमित अंतराल में धुलें या सेनेटराईज करें तथा सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करंे। इससे आप और आपका परिवार कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहेगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए गांव-गांव को मुख्य सडक से जोडा गया है। पुल-पुलियों का निर्माण कर आवागमन की सुविधा बेहतर बनाई गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से ग्रामीणजनों की आवागमन सुविधा आसान हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब व्यक्ति भी पक्के मकान में रहने लगे है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने कच्चे मकान को पक्के मकान में तब्दील कर गरीब परिवार के सपनों को साकार कर दिया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिषन की प्रगति के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिषन के अंतर्गत घर-घर तक पानी पहुंचाया जायेगा। लोगों को निस्तार एवं पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि डिंडौरी जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। नहरों का विस्तार कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जायेगा। डिंडौरी जिले में सिंचाई का रकवा बढने से फसल का उत्पादन भी बढ रहा है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि ग्राम कनेरी मे गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा लगाई जायेगी। महारानी दुर्गावती की प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए जुट जाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि आदिवासियों ने देष की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदिवासियों ने अंग्रेज सरकार की नीतियांे का कड़ा विरोध किया और अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए। आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महापुरूषों को हमेषा स्मरण किया जायेगा। उनकी वीरता और साहस को नमन करते हुए उनके संग्राहालय बनायें जायेंगे। आयोजित कार्यक्रम को पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाष धुर्वे एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें