घर-घर में बनी रंगोली

( दमोह )

विधानसभा उपनिर्वाचन दमोह हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को मेहँदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक मतदाता की थीम पर मेहँदी एवं रंगोली बनाकर ऑनलाइन अपलोड करना था। मेहँदी और रंगोली अपने घर मे बनाकर उसकी फोटो लेकर दी गई लिंक पर अपलोड करना था। यह लिंक सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक ओपन थी।
इस प्रतियोगिता में लगभग 132 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्वीप नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए, इस प्रतियोगिता को ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, जिसमे लोगों ने उत्साहित होकर हिस्सा लिया व जागरूक मतदाता का संदेश दिया। सर्वोत्कृष्ट तीन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के प्राचार्य व स्वीप समिति के सहायक नोडल डॉ. के.पी. अहिरवार ने बताया ऑनलाइन प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली व मेहंदी की फ़ोटो प्राप्त हुई हैं। जिसमे मतदाताओं को वोट के महत्व से अवगत कराया गया है। इस तरह की प्रतियोगिता में विशेष रुचि देखी गई है, आगे भी ऑनलाइन मोड से आकर्षक प्रतियोगियाएँ आयोजित की जाएंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें