मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महानीम का पौधा लगाया

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में महानीम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोज एक पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज मंत्रालय जाने के पूर्व स्मार्ट उद्यान में पौधारोपण किया। श्रमदान भी किया।

महानीम का महत्व

महानीम का आयुर्वेदिक उपचार पद्धति में विशेष महत्व है। यह पित्त, कफ के रोग दूर करता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। महानीम व्यक्ति के स्वास्थ्य रक्षा के लिए एक उपयोगी वृक्ष है। इससे तैयार औषधियां व्यापक प्रचलन में हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें