मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाया चांदनी का पौधा

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में चांदनी का पौधा लगाया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।

परिजन की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर लगाएँ पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार पौधे लगाए। मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाए जाये। हर व्यक्ति अपने जन्म-दिन के अवसर पर अवश्य पौधे लगाए। इसी तरह परिवार के दिवंगत सदस्य की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर पौधे लगायें।

चांदनी के पौधे का महत्व

चांदनी का पौधा स्नायुतंत्र को सशक्त करने वाला माना गया है। स्नायु संबंधी रोगों के लक्षणों को यह नियंत्रित करता है। इसके फूल श्वेत रंग के होते हैं। यह पौधा फूलवाड़ियों में काफी देखने को मिलता है। इसके फूलों की तासीर गर्म होती है। हृदय को मजबूत करने में भी इस पौधे का विशेष महत्व है। मन को प्रसन्न करने वाले पौधों में इसकी गिनती है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें