दफीना एंड कंपनी के संचालक द्वारा गरीबों को कम्बल वितरित
*दफीना एंड कंपनी के संचालक द्वारा गरीबों को कम्बल वितरित
कैमोर । कैमोर के जाने माने दफिना एंड कम्पनी के संचालक उद्योगपति तथा जामा मस्जिद भटिया मोहल्ला कैमोर के पूर्व सदर हाजी महमूद खान ने आज सैकडों जरूरतमंद गरीबों को ठंड से बचने के लिए गर्म कम्बल का वितरण किया। ठंड का यह मौसम गरीबों के लिए किसी आफत से कम नही किन्तु अगर ऎसे मे इन गरीबों के लिए कोई सोचे या उन्हे राहत देने के लिए गर्म कम्बल बाटे तो उन गरीबों के लिए वह भगवान का फरिश्ता मानते हैं। ऎसा ही कुछ नजारा आज महमूद खान के निज निवास लाल नगर मे देखा गया जहा सैकडों गरीबो को आमंत्रित कर उन्हे सम्मानित करते हुये भोजन आदि कराकर नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे कम्बल वितरण कराया गया। इस अवसर पर हाजी महमूद खान के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री नबाब खान, नसीम खान ,नाजिम खान ,काग्रेस के प्रदेश सचिव श्याम तिवारी ,भीम बहादुर ,रवि दुवे , इवरार खान ,शेख रमजान, शेख असगर ,कुक्कु मौलाना, आशिक खान ,पीर मोहम्मद, मो निसार उपस्थित रहे। इस मोके पर नबाब खान ने महमूद खान को सभी गरीबों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा की यह हमारे हिन्दुस्तान की संस्कृति है जिसे हम सब बिना भेद भाव के निभाते आ रहे हैं। ठंड के इस मौसम मे गरीबों के लिए यह कम्बल राहत पहुंचाएगा इन गरीबों की दुआएं महमूद को मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन कुक्कु मौलाना तथा आभार प्रदर्शन रवि दुवे द्वारा किया गया।

