ब्रेकिंग न्यूज़ : आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के एक क्लिक पर पाएं कटनी ज़िले की दिनांक 19/03/2021 की महत्वपूर्ण खबरें

20 मार्च को 74 केन्द्रों पर लगेगा कोविड-19 का टीका
60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिक महज आधार कार्ड ले जाकर करवा सकते हैं वेक्सीनेशन

कटनी – कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में तेजी आये, इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी 60वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिकों से अपील की है कि वे महज आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है और आपके स्वास्थ्य के लिये जरुरी भी है।

20 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा 74 केन्द्रों में कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। इन सभी 74 केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के नागरिक सिर्फ आधार कार्ड ले जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। वहीं 45 से 59 वर्ष आयुवर्ग के वे लोग, जो चिन्हित बीमारियों से ग्रस्त हैं, वे रजिस्टर्ड प्रेक्टिसनर डॉक्टर का प्रमाण पत्र लेकर टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं।

कटनी श्हारी और ग्रामीण क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

कटनी जनपद के टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी देते हुये जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कटनी अर्बन क्षेत्र में जिला अस्पताल, अर्बन पीएचसी प्रेम नगर, अर्बन पीएचसी लखेरा, निजी अस्पतालों में चाण्डक हॉस्पिटल, धर्मलोक हॉस्पिटल और एमजीएम हॉस्पिटल में टीकाकरण होगा। वहीं कटनी कन्हवारा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्हवारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाड़ी में टीकाकरण किया जायेगा।

बड़वारा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बड़वारा क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही, एसएचसी अमाड़ी, एसएचसी सकरीगढ़, एसएचसी भजिया, एसएचसी परसेल, एसएचसी बिजौरी, एसएचसी विलायतकला और एसएचसी पथवारी में कोविड-19 का टीकाकरण कार्य होगा।

बहोरीबंद क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बहोरीबंद क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद, पीएचसी स्लीमनाबाद, पीएचसी बाकल,पीएचसी तेवरी, एसएचसी मसंधा, एसएचसी कुआं, एसएचसी बंधी स्टेशन, एसएचसी बम्हौरी, एसएचसी मोहनिया, एसएचसी मोहतरा और एसएचसी कौडि़या में 20 मार्च को कोविड-19 का टीकाकरण होगा।

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान, पीएचसी ढीमरखेड़ा, पीएचसी कछार गांव, एसएचसी इटावा, एसएचसी महनेर, एसएचसी भानपुर कला, एसएचसी कनौजा, एसएचसी इमलिया, एसएचसी बिहरिया, एसएचसी शुक्ल पिपरिया,एसएचसी कटरिया, एसएचसी झिन्ना पिपरिया, एसएचसी गौरा, एसएचसी अतरसूमा, एसएचसी मुरवारी, एसएचसी गनियारी, एसएचसी झिर्री में 20 मार्च को कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया जायेगा।

रीठी क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि रीठी क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी, पीएचसी बिलहरी, एसएचसी उमरिया, एसएचसी देवरी कला, एसएचसी इमलाज और एसएचसी निटर्रा में 20 मार्च को कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा।

कन्हवारा क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कन्हवारा क्षेत्र अन्तर्गत एसएचसी जुहला, एसएचसी पडरिया, एसएचसी हरदुआ, एसएचसी कैलवारा खुर्द और कोडि़या में 20 मार्च को कोविड-19 का वेक्सीन लगाया जायेगा।

बरही क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि बरही क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही, एसएचसी करौंदी खुर्द, एसएचसी कुआं, एसएचसी खितौली, एसएचसी पिपरिया कला और एसएचसी बगैहा में कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जायेगी।

विजयराघवगढ़ क्षेत्र में इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत सिविल हॉस्पिटल विजयराघवगढ़, पीएचसी कैमोर, पीएचसी सिनगौड़ी, एसएचसी भैंसवाही, एसएचसी कारीतलाई, एसएचसी हन्तला, एसएचसी बनजारी और एसएचसी देवराकला में कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा।

94 वर्षीय शीला जी ने लगवाया कोविड-19 का टीका
दिया सन्देश, अपनी जिम्मेदारी निभायें, टीकाकरण करायें

कटनी – गुरुवार को बड़े ही उत्साह से जिला अस्पताल पहुंचकर कटनी निवासी 94 वर्षीय श्रीमती शीला देवी खरे ने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन्होने जनसामान्य को सन्देश देते हुये कहा कि इस उम्र में मैने सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। आप सभी भी निभायें और जो 60वर्ष से अधिक उम्र के हैं, वो तो जरुर जाकर कोविड-19 का टीका लगवायें।

उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया जा रहा है। द्वितीय चरण में 60 वर्ष आयुवर्ग से अधिक और 45 वर्ष से 59 वर्ष के चिन्हित बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिये विभिन्न जनपदों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्हित किये गये हैं। 20 मार्च को जिले में 74 साईट्स पर कोविड-19 का टीका लगाया जायेगा। 60 वर्ष आयुवर्ग से अधिक के व्यक्ति महज आधार कार्ड ले जाकर अपना कोविड-19 वेक्सीनेशन करा सकते हैं।

मास्क ना पहनने पर 207 व्यक्तियों पर लगी पेनेल्टी
नगर निगम ने की 20700 रुपये की चालानी कार्यवाही
नगर निगम के वाहनों से नागरिकों को दी जा रही संक्रमण से बचाव की जानकारी
सभी सुरक्षा अपनायें, कोरोना को मिलकर हरायें

कटनी – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में बिना मास्क के लगाये घूम रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि गतदिवस कलेक्टर द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये थे। जिसमें जिले में मास्क के उपयोग को अनिवार्य किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के नेतृत्व में नगर में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिये प्रभावी कार्यवाही निगम अमले द्वारा की गई। अतिक्रमण निरीक्षक ने बताया कि कॉविड-19 संकमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु निगम के गठित दल द्वारा विगत दिवस नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। गतदिवस दल द्वारा किये गये भ्रमण दौरान सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग न करने व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 लागों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की गई है। जिसमें संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करते हुये दल द्वारा 20 हजार 700 रूपये की जुर्माना राशि भी वसूली गई है। इसके साथ ही निगम के गठित दस्ते द्वारा अतिक्रमण वाहन तथा निगम के कचरा संग्रहरण वाहनों में लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों चौराहों का भ्रमण कर कोविड-19 के संकमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु विभिन्न आवश्यक सावधानियों को बरतने संबंधी उदघोषणा भी सतत् रुप से की जा रही है। वहीं सार्वजनिक स्थलों में मारक का उपयोग न करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही भी जारी है। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नागरिकों से कोविड-19 के नियमों का पालन कर सार्वजनिक स्थलों में मास्क का उपयोग करने तथा आपस में दो गज की दूरी बनाये रखने, साबुन से बार-बार हाथों को धुलने तथा सेनेटाईजर का सतत उपयोग करने की अपील की अपील की है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सर्वोपरि, कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर मनायें होली पर्व
शांति समिति की बैठक आयोजित

कटनी – सार्वजनिक स्वास्थ्य सर्वोपरि है। इसे ध्यान में रखते हुये हम होली का त्यौहार मनायें। यह अपील शांति समिति की बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की। उन्होने बैठक के प्रारंभ में कोविड-19 के मद्धेनजर राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों और जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णयों से भी समिति सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान विधायक संदीप जायसवाल ओर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हमें इस स्थिति में ही त्यौहार मनाना है। वर्तमान में सबसे बड़ा उपचार सतर्कता है। हमें समय रहते सचेत होना होगा। जनसहयोग के बिना हम सफल नहीं हो सकते, इसमें आप सभी की सहभागिता जरुरी है। शांति समिति की बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर भी जनसहभागिता का आव्हान कलेक्टर ने किया। इस पर विधायक श्री जायसवाल ने भी अपने सुझाव रखे। उन्होने कहा कि यदि रविवार के दिन भी कोविड-19 वेक्सीनेशन हो, तो अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करवायेंगे। इस दिशा में क्या कार्यवाही हो सकती है, जिला प्रशासन विचार करे। उन्होने कहा कि अभी लोगों के जहन में वेक्सीनेशन को लेकर कई भ्रामक जानकारियां है, जिसके प्रति लोगों में जनजागरुकता लानी होगी। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग भी जनजागरुकता के लिये किये जाने की बात कही। श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा प्रयास महज हमें बचाने के लिये नहीं, पूरे विश्व को इस महामारी से बचाने में सहयोग करेगा। होली पर्व को लेकर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही त्यौहार मनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में होली के मद्धेनजर एक दिन पूर्व शराब विक्रय प्रतिबंधित करने का निर्णय हुआ। वहीं रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनिविस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

होली दहन के लिये वृक्षों की कटाई ना हो, इसके लिये वन विभाग के द्वारा यथोचित् लकड़ी शासकीय दर पर उपलब्ध कराई जायेगी। यह जानकारी बैठक में अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे ने दी। शहर आबाद विद्युत व्यवस्था के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्हें यह निर्देश भी दिये गये कि इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि बिजली के तारों व ट्रान्सफॉर्मर के आस-पास होलिका दहन ना किया जाये।

होली के दिन जिला अस्पताल में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में चौबीस घंटे डॉक्टर्स स्टाफ के साथ रहें, उनकी ड्यूटी रोस्टर वार लगायें। जिला अस्पताल के सामने दो मेडिकल स्टोर्स खुले रहें, यह भी सुनिश्चित करें, यह निर्णय भी शांति समिति की बैठक में लिया गया।

होली के अवसर पर जबरन चन्दा वसूली ना हो, इसके लिये निर्देश पुलिस अधीक्षक ने अपने अधिकारियों को दिये। विद्युत मण्डल की टीम पुलिस कन्ट्रोल रुम में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे, यह निर्देश भी कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में दिये। दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारियों को ना बैठाया जाये, इसकी सतत् रुप से चैकिंग की जाये। यह निर्णय भी बैठक में लिया गया। कटनी शहर की आजाद चौक, मिशन चौक, शिवाजी चौक, झर्रा टिकुरिया सुभाष चौक, खिरहनी फाटक, खिरहनी ग्राम, अमकुही पहाड़ी, तथा ग्रामीण क्षेत्र जैसे सुरकी टैंक, घुघरा, कटनी नदी एवं सुरम्य पार्क में समुचित निगरानी रखी जाये, यह निर्णय भी बैठक में लिया गया। समिति सदस्यों द्वारा अपने सुझाव भी बैठक में दिये गये। जिन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश s.com/wp-content/uploads/2021/03/23.jpeg” alt=”” width=”1156″ height=”867″ class=”aligncenter size-full wp-image-12404″ />कलेक्टर ने दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने बताया कि होली पर्व के मद्धेनजर सतत् रुप से पुलिस पेट्रोलिंग होगी। उन्होने मेरा परिवार-मेरी होली की तर्ज पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ होली पर्व मनाने की अपील भी की। बैठक में पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी मिथलेश जैन और ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित अन्य समिति सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मास्क ना लगाने वालों पर कार्यवाही सतत् रुप से जारी
शुक्रवार को भी 280 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई चालानी कार्यवाही
28 हजार रुपये का जुर्माना किया गया वसूल

कटनी – कोविड-19 का संक्रमण ना फैले इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा रोको-टोके अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्धेनजर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने और सतत् रुप से अपने हाथ साफ करने के विषय में जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के द्वारा धारा 144 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अन्तर्गत मास्क ना लगाने वालों पर भी कार्यवाही करते हुये जुर्माना लगाने का कार्य सतत् रुप से किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना मास्क घूमने वालों में 280 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाते हुये 28हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। नगर निगम के अमले द्वारा शुक्रवार को सुबह से कैम्पेन चलाकर 104 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। वहीं तहसीलदार कटनी संदीप श्रीवास्तव के द्वारा 21 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। इस तरह 125 लोगों से 12 हजार 500 रुपये की राशि वसूली गई है।

तहसीलदार मुनौव्वर खान ने बताया कि कोतवाली के सामने एसडीएम बलबीर रमन और सीएसपी शशिकांत शुक्ला की उपस्थिति में 76 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। जिससे 7600 रुपये की वसूली बिना मास्क घूम रहे लोगों से की गई। विजयराघवगढ़ में भी 55 लोगों पर जुर्माना लगाते हुये 5500रुपये की राशि वसूल की गई। रीठी में बिना मास्क घूमने वाले 24 लोगों पर कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही सभी तहसीलों, विकासखण्डों में राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन और ग्रामीण विकास के अमले द्वारा सतत् रुप से मॉनीटरिंग करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही
1 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की शराब और महुआ लाहन किया गया जप्त

कटनी – कटनी जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण की रोकथाम के लिये विशेष अभियान संचालित है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि शुक्रवार को अबाकारी विभाग द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के नेतृत्व में दल द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसके तहत आबकारी वृत्त कटनी-02 अन्तर्गत आधारकाप, तेलियनपार नदी के किनारे तथा घटखेरवा में आबकारी उडनदस्ता बी टीम द्वारा की गई कार्यवाही में 1 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 3210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध 4 न्यायालयीन प्रकरण भी मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त की गई मदिरा एवं लहान की अनुमानित राशि लगभग 1 लाख 60 हजार 650 रूपये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें