ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण किया

( भोपाल )

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जबलपुर में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता के. के. प्रभाकर और शिफ्ट ड्यूटी अभियंताओं से सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मुख्य अभियंता ने उन्हें विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और इसमें लोड डिस्पैच सेंटर की भूमिका के संबंध में अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने लाइव रूप से प्रदेश के विद्युत सिस्टम को समझा। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से उनके कार्य व कठिनाइयों की जानकारी भी ली। ऊर्जा मंत्री ने रानी अबंतीबाई जल विद्युत गृह बरगी का निरीक्षण भी किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें