कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षायें 15 अप्रैल तक रहेंगी बंद

कटनी – प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं को 15 अप्रैल तक बंद रखे जाने के निर्देश जारी किये हैं। वहीं कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिये पूर्व में जारी किये गये निर्देश यथावत् रहेंगे। इस संबंध में समस्त जिलों के कलेक्टर्स, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण में विगत दिनों से हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें