जनसहयोग से रोको टोको अभियान का नगरीय क्षेत्र में हुआ आयोजन
लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति किया जागरूक
कटनी – नगर में कोरोना संक्रमण के प्रकरणों में हो रही वृद्धि में अंकुष लगों तथा आमजन को कोरोना के संकट के प्रति संवदनशील व जागरूक करने के लिये कलेक्टर एवं प्रशासक प्रियंक मिश्रा एवं निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशन में रोजाना विभिन्न जागरूकता गतिविधयों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत नागरिको को मास्क का उपयोग करने, आपस में दो गज की दूरी बनाये रखने तथा साबुन या सेनेटाईजर का उपयोग कर संक्रमण से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।
रोजाना आयोजित की जा रही जागरूकता गतिविधियों के तहत शुक्रवार की देर शाम निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं कोतवाली टी.आई विजय विष्कर्मा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री रकेश शर्मा, तथा मेन रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय गुप्ता, कटनी टेंट लाईट एशोसिएशन व्यापारी संघ अध्यक्ष अजय सरावगी, मगन जैन सहित अन्य व्यापारियों एवं संघ के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के जनसहयोग से स्टेशन रोड मुख्य मार्ग मे बाजे गाजे के साथ रोको टोको अभियान चलाकर मास्क का वितरण किया। साथ ही व्यापारियों एवं नागरिकों को कारोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपयों को अपनाने की सलाह भी दी गई।
अभियान के दौरान स्टेशन रोड से सुभाष चौक तक के व्यापारियों की दुकानों में संपर्क किया किया गया। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिये संबंधित संस्थानों के संचालकों व उनके स्टाफ को मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने तथा दुकानों में सेनेटाईजर रखनें की सलाह दी गई। सावधानी की दृष्टि से बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामग्री प्रदाय न करने की समझाईश दी गई तथा मास्क लगाकर ही दुकान में प्रवेश करने संबंधी जानकारी प्रदर्शित कर संक्रमण के खिलाफ जारी इस जंग में प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
अभियान के दौरान ढोल नगाडों के साथ स्टेशन रोड से सुभाष चैक तक पैदल भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को निःषुल्क मास्क का वितरण किया गया। वहीं घर से बाहर निकलते ही मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनें तथा हेण्डवाश, सेनेटाईजिंग कर स्वयं को तथा अपने परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रहने की अपील की गई। इस दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने कोरोना संक्रमण को से बचाव हेतु निर्धारित गाईडलाईन अनुसार आवश्यक सावधानियों को बरतने, आवश्यक उपायों को अपनाने, भीड़ न लगाने तथा भीड वाले इलाकों में जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने, मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव में लोगों की सावधानी एवं जागरूकता ही सबसे बडा हथियार है।

