संस्कृति विभाग द्वारा कथा अंबेडकर का आयोजन 13 अप्रैल को

Advertisement

( भोपाल )

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर आधारित वर्चुअल कार्यक्रम ‘कथा अंबेडकर’ का आयोजन 13 अप्रैल को सांय 5:30 बजे गूगल मीट पर किया जाएगा। पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उद्बोधन कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देंगी।

‘कथा अम्बेडकर’ कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों पर अपना व्यक्तत्व देंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागी होने एवं जीवंत संवाद करने के लिए इच्छुक व्यक्ति गूगल मीट की लिंक https://meet.google.com/ के माध्यम से वर्चुअली शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी को गूगल प्ले स्टोर से Google meet app डाउनलोड करना होगा। लिंक पर press करके मीटिंग से सीधे जुड़ सकते हैं।

व्याख्यान के पश्चात चैट बॉक्स पर लिखकर सीधे संवाद स्थापित कर प्रश्नोत्तर में शामिल हुआ जा सकता है। सम्पूर्ण उद्बोधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण संस्कृति विभाग की वेबसाइट, फेसबुक पेज व यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें