ब्रेकिंग न्यूज : कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय

Advertisement

लॉक डाउन का पालन कराने के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है सहायता

( कैमोर ) -पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी के द्वारा जिले के समस्त थानों में कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे समस्त कर्मचारियों के लिए फेसशील्ड, मास्क और सेनीटाइजर थानों में भेजे गए हैं जिससे सभी अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा के साथ मुस्तेदी से डयूटी कर सकते हैं । थाना प्रभारी कैमोर अरविंद जैन ने थाना कैमोर में पदस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फेस शील्ड, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। साथ ही स्वयं की सुरक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण काल में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण काल में कैमोर पुलिस स्टाफ टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में मुस्तैदी से अपने मोर्चे पर डटा हुआ है। जहां एक और सख्ती के साथ लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है वही दूसरी ओर जरूरतमंद को घर पर पहुंचकर मदद भी कराई जा रही है। स्वच्छता निरीक्षक नगर परिषद कैमोर पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारीगण और ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा भी रोजाना अपनी सेवाएं संपूर्ण थाना क्षेत्र में दी जा रही हैं।

Share this:

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में संचालित पत्थर खदानों और क्रशर संयंत्रों में ब्लास्टिंग के लिए उपयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में खनि अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला ने खनि निरीक्षक शिशिर यादव के साथ गोपदबनास तहसील अंतर्गत ग्राम बहेरा पश्चिम, अमहवा और उपनी में संचालित स्वीकृत खदानों एवं क्रशर क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खदान एवं क्रशर क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। साथ ही खदान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग गतिविधि केवल सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही नियमों के अनुरूप की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में संचालित सभी स्वीकृत खदानों एवं क्रशर संयंत्रों का आगामी दिनों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं भी नियमों के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी कड़ी में 18 मई 2026, सोमवार को दोपहर 3 बजे चुरहट एवं रामपुर नैकिन क्षेत्र के खदान संचालकों के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, ब्लास्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा और औचक जांच की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें