मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल का पौधा लगाया

( भोपाल )

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजाना पौधा लगाने के क्रम में आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पीपल का पौधा लगाया। पीपल का पौधा भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। यह देव वृक्ष है। पीपल के वृक्ष की पूजा विभिन्न अवसरों पर की जाती है। पीपल विशालतम रूप धारण कर सैंकड़ों वर्षों तक खड़ा रहता है। विभिन्न तरह के रोगों के उपचार में भी पीपल का उपयोग किया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में जारी वृक्षारोपण गतिविधियों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप स्थानीय प्रजातियों के पौध रोपण को प्रोत्साहित करते रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने के लिए भी निरंतर प्रेरित करते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें