ब्रेकिंग न्यूज : लॉक डाउन से ज्यादा जरूरी है जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूर्ति
जिला मुख्यालय पन्ना में एम. आर.आई. यूनिट एवं सिटी स्कैन मशीन की कराई जाए स्थापना
विवाह कार्यक्रमों को देखते हुए बाजारों को खोलना अत्यंत आवश्यक
( पन्ना ) मध्य प्रदेश पन्ना जिला के समाजसेवी आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामबिहारी गोस्वामी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जहां दमोह में उपचुनाव कराए जा रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री हजारों की भीड़ में लोगों से हाथ मिला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दमोह जिले के सीमावर्ती जिला पन्ना में लॉकडाउन लगाए हुए हैं जिसमे व्यापारियों को दबाव देकर प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया है जिसका खामियाजा पन्ना जिले के स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गत वर्ष 2019-20 में कोरोना महामारी के कारण शादी विवाह कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सके थे। इस वर्ष विवाह कार्यक्रमों की तिथियां अप्रैल माह से शुरू होने जा रही हैं। पन्ना जिला कृषि प्रधान जिला है जहां पर गरीब मध्यम परिवार के लोगों को अपनी कृषि की फसल बेचकर के ही विवाह कार्यक्रम के लिए आवश्यक सामग्री खरीदनी पड़ती है। ऐसे में लॉक डाउन की वजह से कई किसान भाई अपने फसलों को नहीं बेच पा रहे हैं ।और बाजार बंद होने के कारण लगुन एवं विवाह कार्यक्रम में आवश्यकता अनुसार जो सामान खरीदारी की जानी थी वह नहीं कर पा रहे हैं। समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि पन्ना जिले की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान चालू किए जाएं । साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। आज पन्ना जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विगत 15 वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद पूरे के पूरे रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं जिला चिकित्सालय में 41 विशेषज्ञों में से 35 विशेषज्ञ डॉक्टर के पद रिक्त पड़े हुए हैं । इसके साथ ही जिले की लाखों की आबादी के लिए एकमात्र वेंटीलेटर जिला अस्पताल में उपलब्ध है जो कि ऊंट के मुंह पर जीरा के समान है। ऐसे में पन्ना जिला अस्पताल में कम से कम पांच वेंटीलेटर एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों के शत प्रतिशत पद भरे जाएं और पन्ना जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन के साथ ही एम आर आई यूनिट की स्थापना कराई जाये ताकि स्थानीय स्तर पर गरीब किसानों को समय पर उपचार सुविधा मिल सके। छोटे छोटे व्यापारियों की दुकानों को बंद करने से पन्ना जिले में भुखमरी और बेरोजगारी के साथ ही हिंदू समाज में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम बाधित हो सकते हैं। कृपया कर जनता पर जुल्म ना ढाया जाए और जिले में कोरोना बीमारी उतनी घातक नहीं है जितनी घातक जिले में बेरोजगारी और स्वास्थ्य की खराब पड़ी व्यवस्थाएं हैं।
चालान की जगह वाहन चालकों को दिए जाए मास्क
पन्ना जिले के समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि जहां देखो वहीं पर पुलिस के कर्मचारियों द्वारा गरीब मध्यम परिवार के वाहन चालकों के साथ कार्यवाही के नाम पर लूटपाट की जा रही है, इसको रोका जाए और वाहन चालकों के पास मास्क उपलब्ध नहीं है उन्हें चालान काटने की जगह पर मास्क उपलब्ध कराए जाएं ताकि इस बीमारी के संक्रमण से उनका बचाव हो सके और इस भागमभाग भरी जिंदगी में अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। पन्ना जिला रोजगार के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ जिला है। जिले में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हिंदू समाज बाहुल्य जिला है जिससे अप्रैल और मई माह के सीजन में शादी विवाह के कारण लोगों का आना जाना जगह जगह हो रहा है। ऐसे में कई लोगों के पास मास्क उपलब्ध नहीं रहते हैं। सच्ची जनसेवा ही करना है तब उन्हें वाहन चेकिंग के दौरान मास्क पहनाकर कोरोना संक्रमण को लेकर समझाया जाए ना कि उनके साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द बोले जाएं।
गरीबों पर जुल्म किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
पन्ना जिले के समाजसेवी आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम बिहारी गोस्वामी ने कहा कि पन्ना जिले में गरीबों के ऊपर जुल्म किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । यदि शासन प्रशासन द्वारा गरीबों पर जुल्म ढाए गए तो इसको लेकर आम आदमी पार्टी जिले में अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगी और जरूरत पड़ेगी तो प्रदेश स्तर तक गरीबों के हित में लड़ाई लड़ी जाएगी।

