ब्रेकिंग न्यूज़ : गेंहू कटाई के दौरान हार्वेस्टर मशीन से उठी चिंगारी से मशीन समेत फसल मे लगी आग

( सतना ) सतना जिले की उचेहरा जनपद पंचायत क्षेत्र के अटरा गांव में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई चल रही थी। इसी दौरान मशीन से निकली चिगारी से हार्वेस्टर मशीन सहित फसल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग पर काबू पाने के पहले ही करीब आधे एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

रिपोर्ट : कृष्ण कुमार त्रिपाठी सतना

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें