ब्रेकिंग न्यूज़ : व्यवसायी अनिल कुमार सोनी के दुखद निधन से शहर में शोक की लहर
( पन्ना ) पन्ना जिले के गुनौर कस्बा निवासी अनिल कुमार सोनी को दिनांक 12 अप्रैल 2021 को उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना लाया गया जहां पर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए सागर रेफर किया गया था। सागर में उपचार के दौरान श्री सोनी का दुखद निधन हो गया। श्री सोनी लगभग 50 वर्ष के थे। एलआईसी परिवार से जुड़े वरिष्ठ अभिकर्ता दयाशंकर उर्फ पन्नू , प्रेम शंकर सोनी के अनुज भ्राता एवं हेतराम अरुण कुमार सोनी के बड़े भ्राता थे तथा अंकित उर्फ अनिकेत सोनी एवं अर्पित सोनी के पिताजी थे। श्री सोनी काफी सहज सरल मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। श्री सोनी की असमय मौत से गुनौर कस्बा सहित जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। श्री सोनी के निधन पर जिले के गणमान्य नागरिकों पत्रकार बंधुओं समाजसेवियों एवं एलआईसी परिवार से जुड़े व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

