ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर – एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भेजा गया अस्पताल
(टीकमगढ़) दिनांक 14 अप्रैल 2021 को बगाज माता मंदिर के पास स्थित मातोली तिगैला पर बाईक को टैक्कर टक्कर मार कर चला गया। बाईक सबार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसमे से एक का पैर टूटने से खून का बहाव हो रहा था और दूसरे युवक का भी पैर फैकचर हो गया। दोनो युबक ललितपुर जिले के है।

यह हादसा बगाज माता मंदिर जाते समय हुआ। ग्रामीणो ने बताया कि जिस टैक्टर से ये हादसा हुआ वह टैक्टर रिगोरा गांव के भज्जु यादव का है। मौके पर पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर आर पी के पी इंडिया न्यूज़ के जिला ब्यूरो पुष्पेंद्र यादव के द्वारा एम्बुलेंस को बुलाकर दोनो घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया।
रिपोर्ट : पुष्पेंद्र यादव जिला ब्यूरो आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ टीकमगढ़
