ब्रेकिंग न्यूज़ अस्पतालों में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी – खजुराहो सांसद श्री शर्मा ने दिया आश्वासन
कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी में कटनी की जनता के साथ : सांसद वी.डी.शर्मा
( कटनी ) भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वी डी शर्मा ने कटनी की जनता को आश्वासन दिया कि कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में वह कटनी की जनता के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी तरह ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे एवं उपचार में सर्व सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी उपस्तिथि रहे।
