पुलिस लाईन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन
शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन
पुलिस अधीक्षक ने दी समझाईश
वेक्सीनेशन के बाद भी फॉलो करें प्रोटोकॉल
कटनी – पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशों पर कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिये विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का कोविड वेक्सीनेशन हुआ। विशेष शिविर में जिला अस्पताल की टीकाकरण टीम के द्वारा 80 लोगों का वेक्सीनेशन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी ने पुलिस लाईन पहुचकर कोविड वेक्सीनेशन के कार्य का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन्होने दिये। उन्होने टीकाकरण कराने वालों को भी टीका लगवाने के बाद भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाईश भी दी।


