ब्रेकिंग न्यूज : कोविड सैम्पल के लिये की ऑनलाईन व्यवस्था से कार्य हुआ सुगम

सैम्पल देने आने वाले लोगों ने व्यवस्था को सराहा

कटनी – कोरोना जांच केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन के द्वारा ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। जिसकी लिंक जिले की वेबसाइट katni.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। https://bit.ly/3tcgfwl इस लिंक के माध्यम से जिन व्यक्तियों को कोरोना की जांच करानी है, उन्हें अपनी पूरी जानकारी भर कर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।

इस व्यवस्था का असर गुरुवार को कोविड सैम्पल कलेक्शन सेन्टर में दिखा। जहां सुगमता से सोशल डिस्टेन्स के साथ पंजीयन कराने वाले लोगों ने अपना कोविड सेम्पल दिया। इस दौरान आने वाले नागरिकों ने ऑनलाईन की गई व्यवस्था की सराहना भी की। उन्होने बताया कि पंजीयन करने के बाद उन्हें कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रुम से फोन आया। जिसके माध्यम से उन्हें निर्धारित समय अवधि की जानकारी दी गई। अपने समय स्लॉट पर आने पर सुगमता से उनका सैम्पल लिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें