मतदाता सूची से नाम काटने के विरोध मे केंट वासीयों ने सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची से नाम काटने के विरोध मे केंट वासीयों ने सौंपा ज्ञापन Kent residents submitted memorandum in protest against name deletion

जबलपुर। केन्ट जबलपुर के किसानों, कंपाउड और बंगले के निवासीयो द्वारा केन्ट प्रशासन द्वारा स्थानीय मतदाता सूची से अपने नाम काटे जाने के विरोध में दिनांक 26/01/2020को केन्ट जबलपुर के सांसद राकेश सिंह को ज्ञापन देने हजारों की संख्या में उनके कार्यालय पहुँचे, मगर सांसद महोदय बाहर नहीं निकले और अपने पी ऐ से कहलवाया कि वह यहाँ नहीं हैं,जिसकी जानकारी केन्ट की जनता को बाद में लगी। उनके न होने की जानकारी पर उनके PA को ज्ञापन दिया गया और कहा गया कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस आंदोलन में कोर कमेटी में शामिल शिव सेना प्रवक्ता श्री कन्हैया तिवारी,पूर्व केन्ट पार्षद श्री द्वारका वर्मा,पूर्व पार्षद श्री लियो अलायसिस ,देवेन्द्र बावरिया,नन्द किशोर बावरिया,सिराज अहमद,नरेश कुशवाहा,घनश्याम पासी,नन्दू बावरिया सदर,रोशन गौतेल, पंकज गुप्ता,दिलीप राव,बबलु जायसवाल और अन्य सभी सदस्य शामिल होकर अपने आंदोलन की शुरुआत की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें