नगर परिषद की सहयोगी संस्था मनोज मानव विकास समिति कैमोर द्वारा दिया गया स्वच्छता का संदेश छात्र छात्राओं दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
कैमोर
स्वच्छता की सही पहचान
दो कूड़ेदान गीला कचरा,सूखा कचरा
सिंगल यूज प्लास्टिक न उपयोग करने दी जानकारी, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनेकों प्रकार की
कैमोर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के दिशा निर्देश पर स्वच्छता की पूरी टीम मनोज मानव विकास समिति कैमोर टीम के साथ नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड नं में डोर टू डोर पहुँच कर ओर कैमोर उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय कैमोर छात्र छात्राओ के बीच जाकर टीम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल जैसे-पानी का पाउच,प्लास्टिक बैग ,डिस्पोजल पानी की बोतल इत्यादि का उपयोग न करने की समझाइश दी और साथ ही साथ बाज़ारो से सामान लाने एवं ले जाने के लिए पॉलीथिन की पन्नियों के स्थान में कपड़े एवं जूट से बनी हुई थैलियों का उपयोग करने को कहा गया । साप्ताहिक बाजार में उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए समझाइस देने के उपरांत सबसे सहयोग की अपेक्षा करते हुए बताया गया की शासन के इस मिशन को पूरा करने के लिए बताया गया। और स्वच्छता को बनाये रखने हेतु सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए बताया गया साथ ही अपने शहर कैमोर को साफ स्वच्छ ,सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए सहयोग करने की अपेक्षा की गई।इस अवसर वार्ड वासी सहयोग मनोज विकास समिति कैमोर की पूरी स्वच्छता टीम प्रभारी संतशरण सिंह(सन्तु दादा),राखी सिंह, संतोष तिवारी संचालक शिवम तिवारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी कैमोर लाल जी ताम्रकार स्वच्छता निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह, ऋषि राज दुबे, राज किरण, संदीप, रूकसाना बी,नगर परिषद कर्मचारियों की उपस्थिति रही!

