विजय को कलेक्टर ने दी बैसाखी
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में दौरान रीठी तहसील के ग्राम बकलेहटा से आये आवेदक विजय बहादुर कुशवाहा को कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने बैंसाखी प्रदान की। जनसुनवाई में आये आवेदक विजय ने बताया कि वे मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वर्ष 2015 में दुघर्टना के कारण वे पैरों से अपंग हो गये। उन्होने अपनी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराते हुये बैसाखी के लिये आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदक विजय की समस्या गंभीरता व संवेदनशीलता से सुनते हुये तुरंत ही सामाजिक न्याय विभाग से बैसाखी उपलब्ध कराते हुये अपने हाथों से आवेदक को सौंपी। वहीं आवेदक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा उन्हें नियमित से 600 रुपये की मासिक पेंशन का लाभ और राशन दुकान से प्रतिमाह खाद्यान्न भी मिल रहा है।

