पूर्व विधायक अलका जैन ने की कोरोना पीड़ितो की मदद

Advertisement

(कटनी) कोरोना जैसी महामारी से मानव जीवन संकटों से घिर गया है। बीमारी से मरने वालों की तथा बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जानें से मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं कम पड़ने लगी है जिससे शासकीय चिकित्सालयों की व्यवस्था चरमरा गई है। इस संकट की घड़ी में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तन , मन, धन से मरीजों की सेवा करने में लगे है । सेवा भावना के उद्देश्य स्वरूप भाजपा की राजनेत्री पूर्व विधायक अलका जैन ने स्वयं की राशि से मरीजों के उपयोग हेतु जिला चिकित्सालय कटनी को बीस पलंग प्रदान कर मानवीयता का परिचय दिया है। श्री मति जैन ने बताया कि वे नागरिकों के जीवन को बचाए जाने मे कम पड़ने वाले अन्य संसाधनों की व्यवस्था हेतु समर्पित भावना से सहयोग प्रदान करती रहेगी।

रिपोर्ट : प्रमोद खंपरिया

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें