अब गरीब बेसहारा लोगों को वार्डवार वितरण हो रहा खाद्यान्न
कटनी – लॉकडाउन की अवधि में बिना पात्रता पर्ची वाले गरीब, बेसहारा परिवारों को नगर निगम के वार्डवार खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। राजस्व, नगर निगम और खाद्य विभाग की उपस्थिति में नगर निगम के विभिन्न वार्डों में तहसील कार्यालय से चावल का उठाव कर सभी संबंधित वार्डों में पहुंचाया गया है। वार्ड की पीडीएस दुकानों में रखकर राजस्व, नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुये खाद्यान्न का वितरण कराया गया है। इसके पश्चात एसडीएम बलबीर रमन ने तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटैल, खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र बर्मन, नगर निगम के खाद्य आपूर्ति अधिकारी जागेश्वर पाठक के साथ बैठककर गरीब, असहाय, बेसहारा परिवारों को खाद्यान्न वितरण कार्य की समीक्षा की।

