ब्रेकिंग न्यूज़ : एक मसीहा ऐसा भी , जो क्षेत्र की जनता के लिए है पूरी तरह समर्पित- नाम है गोपाल भार्गव
(सागर ) कोरोना संकट में ऐसे मददगार जो विश्वास दिलाते हैं कि कोरोना हारेगा ही, एक नाम मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का है जिन्होंने कोविड केयर सेंटर खोलने के साथ ही विशेषज्ञ डाक्टर की नियुक्ति की है, जिसका वेतन भुगतान वे स्वयं करेंगे। उन्होंने अपने गृह जिले सागर के गढ़ाकोटा में वृद्धाश्रम के एक हाल में अपने खर्च पर यह सेंटर शुरू किया है। अभी यहां दो एमबीबीएस डाक्टर काम कर रहे हैं। एक शासकीय सेवा में हैं, उसकी ड्यूटी यहां लगवाई गई है तो दूसरे डाक्टर की सेवाएं निजी तौर पर ली गई हैं। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए एमडी योग्यता वाले डाक्टर की जा रही है। श्री भार्गव ने बताया कि जब संक्रमण खत्म हो जाएगा तब उस डाक्टर के पुनर्वास की अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। उसे वेतन के साथ रहने-खाने और वाहन की सुविधा भी रहेगी। कोविड केयर सेंटर में मरीजों को नाश्ता और दो समय का भोजन निशुल्क दिया जा रहा है।
निशुल्क सीटी स्कैन
गोपाल भार्गव और उनके पुत्र अभिषेक भार्गव द्वारा रहली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गोपालजी हेल्पलाइन 18002572100 शुरू की है। इसके माध्यम से सीटी स्कैन की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। गढ़ाकोटा से भोपाल तक के लिए एंबुलेंस सेवा भी मुहैया कराई जा रही है।
भार्गव के भोपाल स्थित शासकीय आवास में शयनकक्ष को छोड़कर सभी कक्ष उनके क्षेत्रवासियों के लिए खोल दिए गए हैं। भोपाल में इलाज कराने वालों के लिए यहां ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। संक्रमण को देखते हुए रसोईघर बंद है पर आटा, चावल, दाल, सब्जी और चाय की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
कोरोना में लोगों की मदद के लिए व्यक्तिगत स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। राजनीति में तो बहुत प्रतिस्पर्धा होती है, संकट के समय अच्छे काम करने की भी प्रतिस्पर्धा हो। लोग और बेहतर काम करके लोगों को फायदा पहुंचाएं तो संकट जल्दी समाप्त हो जाएगा। -गोपाल भार्गव, मंत्री, लोक निर्माण विभाग, म.प्र शासन
