ब्रेकिंग न्यूज़ : केंद्र सरकार नहीं दे रही कोरोना की पर्याप्त वैक्सीन बोले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Advertisement

(नई दिल्ली) भारत देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण  बंद किये जा रहे है और हमारी केंद्र सरकार से मांग की है कि  ज्यादा से ज्यादा  कोरोना की वैक्सीन दिल्ली को उपलब्ध करवाए । उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रविवार से दिल्ली में युवाओं के लिए सभी टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए है क्योंकि हमारे पास स्टॉक खत्म हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बताया कि दिल्ली को टीकाकरण करने के लिए में  1 माह में 80 लाख खुराक कि जरुरत होती है लेकिन केंद्र सरकार ने हमें मई में मात्र 16 लाख डोज दिए है। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार ने जून महीने में दिल्ली को वैक्सीन में कमी कर उसको कोटा 8 लाख कर दिया है । उन्होने बताया कि भारत कि राजधानी दिल्ली को सभी लोगो को टीकाकरण करने के लिए 2.5 करोड़ कोरोना वैक्सीन कि जरुरत पड़ती है अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली राजधानी का कोटा बढ़ाने का आग्रह किया जिससे हम दिल्ली के लोगो को वैक्सीन उपलब्ध करा  सके।

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के मामलो में कमी आई है और पिछले 24 घंटो के बात करे तो 2200 मामले सामने आये है और सकारात्मकता दर 3.5 प्रतिशत है और हमने कोरोना को तो अभी काबू  कर लिया है लेकिन अगर दिल्ली को समय पर केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवाती तो कुछ कहा नहीं जा सकता

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को वैक्सीन बढ़ाने के चार उपाय बताये है 

केंद्र सरकार को तुरंत भारत देश कि सभी सक्षम कंपनियों को कोवैक्सिन के निर्माण करने का निर्देश देना चाहिए क्योकि भारत बायोटेक कंपनी अपना फॉर्मूला बताने के लिए तैयार हो गई है केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में निर्मित टीकों का इस्तेमाल भारत में किया जाना चाहिए और केंद्र को राज्यों की ओर से टीके खरीदने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को भारत में टीके बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए और केंद्र को ऐसे देशों से टीके प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए जिनके पास जरूरत से ज्यादा खुराक है।

कोरोना भागेगा और हमारा भारत देश जीतेगा 

कोरोना संक्रमण में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच आपसी मतभेद सामने आ रहे है क्योकि दिल्ली सरकार हमेशा केंद्र सरकार को कोरोना वैक्सीन के मामले में घेरती नजर आती है इससे भारत देश का ही नुकसान है इसलिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर कोरोना संक्रमण को रोकना पड़ेगा जब ही कोरोना भागेगा और हमारा भारत देश जीतेगा ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें