मानपुर अनुभाग में कोविड 19 के संबंध में आवश्यक बैठक का आयोजन आज मंगल भवन में
तहसीलदार मानपुर ने अवगत कराया है कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव लाक डाउन संबंधी दिशा निर्देशों के पालन के संबंध में बैठक का आयोजन 25 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में मंगल भवन में आयोजित की गई है। बैठक में समस्त अनुविभागीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों, अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, व्यापारी संघ मानपुर, विक्रेता संघ मानपुर, सब्जी विक्रेता संघ मानपुर से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
