ब्रेकिंग न्यूज़ : गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा , गूगल और जिओ मिलकर लांच करेंगे किफायती स्मार्टफोन –
(नई दिल्ली) गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया है कि कंपनी द्वारा जिओ के साथ मिलकर किफायती स्मार्टफोन बनाने की साझेदारी परियोजना पर काम चल रहा है। गत वर्ष गूगल ने में Jio प्लेटफॉर्म्स में 7.7 % हिस्सेदारी 33,737 करोड़ रुपये खरीदी थी, और इसके द्वारा एक एंट्री-लेवल, किफायती स्मार्टफोन को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए जिओ कंपनी के साथ एक वाणिज्यिक समझौता भी किया था। श्री पिचाई ने एशिया पैसिफिक के प्रमुख पत्रकारों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में कहा कि “हम एक किफायती फोन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनके द्वारा किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने कि संभावित तिथि और मूल्य निर्धारण के साथ अन्य विवरणों कि जानकारी नहीं दी गई। उसके इस प्रयास से सस्ती दरों में डेटा के साथ-साथ किफायती उपकरणों के उपलब्ध होने से देशभर में अधिक से अधिक लोगों को इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।
जियो कंपनी में गूगल का निवेश ‘गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड’ का हिस्सा था, जिसकी घोषणा गत वर्ष की गई थी। सुंदर पिचाई ने देश में डिजिटल तकनीकों में के उपयोग में तेजी लाने के लिए आगामी सात वर्षों में भारत में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना कि जानकारी दी थी । श्री पिचाई ने बताया कि , उनके द्वारा 10 अरब अमेरिकी डॉलर के भारतीय डिजिटाइजेशन फंड (आईडीएफ) से धन लगाने की नई योजनाओं की तलाश कर रहा है जिसकी घोषणा चालू वर्ष के अंततक की जाएगी।” श्री पिचाई ने कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि महामारी ने लोगों में प्रौद्योगिकी तकनीक के महत्व को महसूस कराया है। भारत में जन्मे कार्यकारी ने इस महीने की शुरुआत में अपने प्रमुख I / O 2021 कार्यक्रम में की गई कुछ घोषणाओं के बारे में भी बात की।कंपनी ने नई गोपनीयता सेटिंग्स, एआई टूल्स और एंड्रॉइड 12 के पहले बीटा की रिलीज सहित कई नई सुविधाओं की घोषणा की थी जो वर्ष के दौरान अपने उत्पादों का हिस्सा बन जाएंगे।
पिचाई ने कहा कि Google इस क्षेत्र में एक “जिम्मेदार भागीदार” और विचारशील नेता बनने का इरादा रखता है। “हम सभी गोपनीयता बनाए रखने में निवेश कर रहे हैं, मुझे लगता है कि हम सभी को उद्योग में प्रथाओं में सुधार करने की आवश्यकता है, और हम वेब और मोबाइल पर ऐसा करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें उपयोगकर्ता की अपेक्षाओं को पूरा करने की आवश्यकता है।
