कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में करीब 70 हजार नए मामले आये सामने , 3921 लोगों की हुई मौत

Advertisement
(नई दिल्ली) देश में पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हजार 421 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3921 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 1 लाख, 19 हजार, 501 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 31 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है।  वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 19 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 4.39 प्रतिशत रही है।
सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,81,62,947 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,74,305 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 09,73,158 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,95,10,410 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
रिकवरी रेट 95.43 फीसद 
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.43 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 37.96 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें