श्रमिकों को उनके गृह जिलों में पहुंचाने के लिए नोडल एवं सहायक नोड़ल अधिकारी नियुक्त
अपर मुख्य सचिव, प्रभारी स्टेट कन्ट्रोल रूम, भोपाल के पत्र के निर्देशानुसार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह ने श्रमिकों को उनके गृह जिलों में पहुंचाने के लिए नोडल एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पार्थ जायसवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल जिनका मोबाईल नम्बर 8588047114 है, को प्रभारी अधिकारी एवं श्री मिलिंद नागदेवे अपर कलेक्टर जिनका मोबाईल नम्बर 9425150388 है सहायक नोडल अधिकारी होगें। जारी आदेश में कहा गया है कि श्री अमित तिवारी, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण ( डूडा) जिनका मोबाईल नम्बर 7974004688 है, को नगरीय क्षेत्र हेतु सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने अनुविभाग के लिए नोडल अधिकारी होगंे। इसी प्रकार विकासखण्डवार सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है जो सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेगें तथा सभी सेक्टर अधिकारी को उनके सेक्टर हेतु सहयोग प्रदान करेगें। विकासखण्ड ब्यौहारी में श्री बी.आर. नेताम, प्रभारी तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 7587966316 है, श्री अमित मिश्रा नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 9479620837 है, श्री अमित कुमार सोनी जिनका मोबाईल नम्बर 9755475995 मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री जयदेव दीपांकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत ब्यौहारी जिनका मोबाईल नम्बर 7974244184 है एवं श्री आनंद श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत खांड जिनका मोबाईल नम्बर 9640394484 है को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विकासखण्ड जयसिंहनगर के अन्तर्गत श्री अभिशेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिनका मोबाईल नम्बर 9162453553 है, श्री के.एल. पनिका, नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 7587966321 है, श्री रॉबिन जैन नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 6260147420 है, श्री जे.एन. पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत जयसिंहनगर जिनका मोबाईल नम्बर 9179321295 है को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विकासखण्ड गोहपारू श्री मनोज लारोकर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शहडोल जिनका मोबाईल नम्बर 9424366606 है, श्रीमती मीनाक्षी इंगले नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 9407324347 है, श्री के.एल. टेकाम नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 7999705743 है, सुश्री वेदवती सिंह नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 7587966320 है को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश में विकासखण्ड सोहागपुर में श्री बी.के. मिश्रा तहसीलदार सोहागपुर जिनका मोबाईल नम्बर 9425472267 है, श्रीमती ममता मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोहागपुर जिनका मोबाईल नम्बर 7610680272 है, श्री दीपक पटेल नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 9424678671 है, श्री अभ्यानंद शर्मा नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 9424953763 है, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल जिनका मोबाईल नम्बर 9770790209 है, को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विकासखण्ड बुढ़ार के अन्तर्गत श्री राजकुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुढ़ार जिनका मोबाईल नम्बर 9425836026 है, श्री भरत सोनी नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 9425344597 है, सुश्री साक्षी गौतम नायब तहसीलदार जिनका मोबाईल नम्बर 7587966326 है, श्री रविकरण त्रिपाठी मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी जिनका मोबाईल नम्बर 9425471937 है को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
श्रमिकों को उनके गृह जिलों में पहुचाने के लिए नियुक्त अधिकारियों के समन्वय के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है जिनका मोबाईल नम्बर 7587988381 है।
