जिले के 46390 किसानों के खातों में जमा होगी 103 करोड़ 12 लाख 45 हजार 179 रूपए की बीमा दावा राशि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2018 बीमा दावा राशि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी इंडिया लिमिटेड भोपाल द्वारा जिले के 46390 किसानों के ऋणखाते में एनईएफटी के माध्यम से जमा किए जाने के लिए सहकारी बैंक को 354500092 रूपए तथा कमर्शियल बैंकों को 676745087 रूपए की बीमा दावा राशि उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने लीड बैंक अधिकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बीमा दावा राशि के संबंध में अधीनस्त बैंक मैनेजर को अवगत कराते हुए तीन दिवस में राशि का समायोजन किसानों के बैंक खाते में कराया जाना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें