वन इंडिया प्रोग्राम के तहत एक देश, एक वेबसाइट की तर्ज पर एक प्लेटफॉर्म पर एकत्रित होगी जानकारियां –
(मुरैना)
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वन इंडिया प्रोग्राम के तहत एक देश, एक वेबसाइट की तर्ज पर जल्द ही देश के समस्त संभागों की जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इस हेतु मध्यप्रदेश के समस्त संभागो की वेबसाइट को तैयार करने के लिए राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) को जिम्मेदारी सोंपी गई है। उल्लेखनीय कि मध्यप्रदेश में संभाग की वेबसाइट को एस-3 वास प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने बाला चम्बल संभाग प्रथम संभाग है।
चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने बताया कि यह वेबसाइट द्विभाशी है, जिसे हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में देखा जा सकता है। इस वेबसाइट को भारत सरकार की गाइडलाईन एवं वन इंडिया पोर्टल की थीम पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जिला एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कु. अभिलाशा जैन द्वारा चम्बल कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी के मार्गदर्शन में तैयार की गई हैं। इस वेबसाइट में संभाग के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
इस वेबसाइट का उपयोग दृष्टिबाधित, दिव्यांग जन भी वेबसाइट पर उपलब्ध स्क्रीन रीडर की सहायता से आवाज के माध्यम से कर सकेगें। मोबाइल से लेकर कम्प्यूटर, लैपटाप में यह अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही थीम पर खुलेगी।
