गेहूं खरीदी केंद्र हेतु पिपरा को विजयराघवगढ़ सेवा सहकारी समिति में सम्मिलित करने की मांग
विजयराघवगढ़ – विजयराघवगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरा, चोरी , चोरा , कनेरा के किसानों ने मांग की है कि उक्त ग्रामो को सेवा सहकारी समिति गेंहू खरीदी केंद्र सिनगोड़ी के स्थान पर गेहूं खरीदी केंद्र विजयराघवगढ़ में स्थानांतरित किया जाए। गेहूं खरीदी केंद्र सिनगौडी जाने के लिए कृषकों को लगभग 20 से 25 किलोमीटर गेहूं लेकर जाना पड़ता है जबकि इन ग्रामो से लगभग 10 से 12 किलो मीटर की दूरी पर विजयराघवगढ़ में भी खरीदी केंद्र है ,जहां कृषक बिना परेशानी के ही पहुचकर गेहूं बिक्रय कर सकता है। विगत कई वर्षों से विजयराघवगढ़ खरीदी केंद्र में विक्रय किया जाता रहा है किन्तु इस वर्ष करोना वायरस को लेकर सिनगोड़ी केंद्र् के आदेश दिए गए हैं । कृषक संजय तिवारी, रामशरण चौबे, मुकेश मिश्रा, गोवर्धन पटेल , द्वारका नामदेव, मिलन रघुवंशी, खुन्नी नामदेव, मल्लू दाहिया, सरमन केवट , मंगा पटेल, दशरथ रजक, प्रेमलाल केवट , राजेश गुप्ता, नरेश तिवारी , आदि कृषको द्वारा कलेक्टर महोदय से पुन: विजयराघवगढ़ खरीदी केंद्र में ही इन ग्रामों को सम्मिलित किए जाने का आग्रह किया गया है।
रिपोर्ट : जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, विजयराघवगढ़
