कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पुलिसकर्मियों को प्रदाय किए फेस शील्ड –
भोपाल:
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के दृष्टिगत एडीजी भोपाल जोन श्री उपेंद्र जैन और डीआईजी शहर श्री इरशाद वली के निर्देशन में शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी कर रहे 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड प्रदाय किये गए।
चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान अगर किसी संक्रमित व्यक्ति से पुलिस का सीधा संपर्क/संवाद होता है तो फेस शील्ड से काफी हद तक संक्रमण से बचाव किया जा सकता है साथ ही वायरस को फैलने से रोका सा सकेगा।
आगामी दिनों में भोपाल पुलिस द्वारा अधिक से अधिक तैनात पुलिस कर्मियो को फेस शील्ड उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कोरोना संक्रमण के साथ साथ धूल, धुंआ आदि से भी बचाव किया जा सके।
