महन्त नरेन्द्र गिरी की मौत के मामले में सीबीआई ने क्राइम सीन का किया रिक्रिएशन
(प्रयागराज) महंत नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम बाघम्बरी गद्दी मठ पहुंची। जिस कमरे में महंत का शव मिला था, वहां क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया। इस दौरान मीडिया पर पूरी तरह से पाबन्दी थी। सीबीआई टीम के अतिरिक्त वहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा लगा हुआ था। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेन्द्र गिरी का शव बीती सोमवार की शाम बाघम्बरी गद्दी मठ के अन्दर आगन्तुक कक्ष में मिला था। मौके पर आईजी केपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी एवं सन्त समाज और श्रद्धालुओं को यह विश्वास नहीं हुआ तो सवाल खड़ा करने लगे।

