तेदुनी मोटवा गांव में पहली बार पहुंचे कोई कलेक्टर
| मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीण जन हुए हर्षित |
(सतना) सतना-पन्ना जिले की सीमा पर वनांचल क्षेत्र में बसा रैगांव विधानसभा क्षेत्र का गांव तेदुनी मोटवा। आजादी के बाद से अब तक इस गांव मे कोई कलेक्टर नही पहुंचे है। शनिवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया के तेंदुनी मोटवा गांव मे पहुंचने पर ग्रामीणों जनो ने हर्ष जताया। ग्रामीण जनो ने कलेक्टर को बताया कि हमारे गांव पहुचने वाले आप पहले कलेक्टर है। विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र की संख्या यहीं से प्रारंभ होती है। चारों तरफ वन भूमि से घिरे इस गांव में पक्की सड़क भी नहीं बन सकी है, लिहाजा सतना जिले के इस गांव में आला अफसरों की आवाजाही बहुत कम ही हो पाती है।
रैगांव विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर शनिवार को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया मतदान केंद्रों का निरीक्षण भ्रमण करने निकले तो उन्होंने भ्रमण की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक एक तेदुनी मोटवा से की। कलेक्टर श्री कटेसरिया ने एसडीएम नागौद धीरेंद्र सिंह के साथ गांव पहुंचकर मतदान केंद्र तेदुनी मोटवा का निरीक्षण कर मतदान केंद्र के भवन की भौतिक स्थिति, आवश्यक व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा तथा पहुंच मार्ग आदि बिंदुओं के बारे में जायजा लिया।
तेदुनी मोटवा में पहली बार पहुंचे कलेक्टर अजय कटेसरिया को देखकर ग्रामीणों ने हर्षित मन से स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीण जनों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने रैगांव विधानसभा उप निर्वाचन के मतदान की जानकारी देते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की समझाइश दी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि आजादी के बाद से उनके गांव पहुंचने वाले आप पहले कलेक्टर हैं। इसके पहले आला अधिकारियों में वर्ष 1982 में एसडीएम एके सारस्वत, 2012 में एसडीएम संदीप केरकेट्टा, 2018 में नीलांबर मिश्रा और सन 2020 में एसडीएम दिव्यांक सिंह ही गांव में आए थे। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र तेदुनी मोटवा मे कुल 494 मतदाता है। जिनमें 273 पुरुष और 221 महिला मतदाता शामिल है।