कलेक्टर और एसपी ने किया कन्टेन्टमेन्ट जोन का भ्रमण

कटनी  कटनी जिले के अस्पताल में उपचाररत सिहोरा निवासी एक महिला के कोरोना टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने पर महिला के हाल मुकाम गढ्ढा टोला भट्टा मोहल्ला को एपी सेन्टर बनाकर पूरे वंशस्वरुप वार्ड और उससे लगे क्षेत्र को कन्टेन्टमेन्ट जोन घोषित किया गया है। एमएचए की गाईडलाईन और कोरोना वायरस संकमण रोकने के प्रतिबंधात्मक उपाय एवं दिशा-निर्देशों के अनुरुप कन्टेन्टमेन्ट जोन में सख्त प्रतिबंधात्मक व्यवस्थायें की गई हैं।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कन्टेन्टमेन्ट जोन का भ्रमण कर की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एपी सेन्टर के अन्तर्गत सीपीसी पाठक माध्यमिक शाला में स्थापित किये गये कन्ट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कन्ट्रोल रुम के बाहर और कन्टोनमेन्ट क्षेत्र में सीसीटीवी लगाकर निगरानी प्रारंभ करने तथा सैट और टेलीफोन की कनेक्टिविटी रखने के निर्देश दिये। उन्होने आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह को पूरे कन्टोनमेन्ट क्षेत्र का नियमित रुप से विसंक्रमण कराते रहने के निर्देश दिये। कलेक्टर और एसपी ने पूरे कन्टेन्टमेन्ट एरिया की गलियों का भ्रमण का टोटल लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम आर0पी0 सिंह, एएसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी एस0के0 शुक्ला भी उपस्थित थे।

दो बच्चियों को भेजा घर, पिता को लगाई डांट

कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने कन्टेन्टमेन्ट एरिया के भ्रमण के दौरान सुनसान गलियों में दो बच्चियों को बिना मास्क लगाये घूमते पाये जाने पर उन्हें घर पहुंचाया और उनके पिता को फटकार लगाई। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मोहल्ले और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुये कहा कि कन्टेन्टमेन्ट एरिया जोन में शामिल घरों के परिवारों से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकले। मास्क धारण करें और सावधानियों का पालन करें।

सर्विलान्स सर्वे कर रही कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने कन्टेन्टमेन्ट एरिया के भ्रमण के दौरान घर-घर जाकर सर्विलांन्स सर्वे कर रही एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी किये जा रहे सर्वे की जानकारी ली। उन्होने उनका हौसला बढ़ाते हुये कहा कि विपदा के समय में आपका सरकारी काम और जनता के स्वास्थ्य की रक्षा की जिम्मेदारी बखूबी कोरोना योद्धा की तरह निभायें। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे के दौरान सभी कार्यकर्तायें मास्क और ग्लब्स पहनकर अपनी सुरक्षा की सभी सावधानियां बरतें। सर्विलान्स टीम के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वार्ड में 20 एएनएम और 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्तायें घर-घर जाकर सर्विलान्स सर्वे कर रही हैं। एप्रन, ग्लब्स और मास्क, सैनीटाईजर सहित आवश्यक बचाव की सामग्री उनके साथ उपलब्ध है।

जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स और स्टाफ का बढ़ाया हौसला

कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने अपने भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल कटनी पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यवाहियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होने जिला अस्पताल के चिकित्सक अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि आप सब के प्रयासों से कटनी जिला अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त रहकर ग्रीन जोन के लिये जिले में शामिल रहा है। वर्तामान में और भी चुनौती भरे समय में पूर्ण निष्ठा और समर्पण की भावना से निर्भय होकर इस संकट से उबरना है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को हराना है। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन से पॉजीटिव केस के निकट सम्पर्कियों के सैम्पल भेजने एवं चिकित्सीय स्टाफ के कोरेन्टाईन रखने के संबंध में जानकारी ली।

       

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें