ब्रेकिंग न्यूज : गरीब का छलका दर्द – सभी योजनाएं अमीरों के लिए, गरीबों के लिए कुछ भी नहीं
(बरही) मध्यप्रदेश के विधानसभा विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत देवरा खुर्द में गरीब व्यक्ति की सुनवाई तो सुनी ही नहीं जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा जहां एक ओर गरीब के लिए अनेक योजनाओं को भली-भांति पूर्वक उपयोग करवाया जा रहा है वही कई ग्राम पंचायतों में सरपंच ने तो अपने को ही मुख्यमंत्री समझ लिया है। गरीब जाए तो जाए कहाँ? यह मामला देवराखुर्द ग्राम पंचायत का है, जहां एक व्यक्ति की पत्नी 12 वर्षों से बीमार पड़ी हुई है और विकलांग है। उनकी दवाई के लिए उसके पति ने अपनी सारी जमीन और घर बेचकर उसका इलाज करवाया है। अब वह मजबूरन दूसरे के घर पर किराया से रहकर अपना गुजारा कर रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति संतोष चौधरी के द्वारा जब आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर मुकेश बर्मन से वार्तालाप किया गया तो उसका दर्द छलक उठा। उन्होंने अपना दुख दर्द बताते हुए कहा कि यह सभी योजनाएं अमीरों के लिए ही है, हम गरीबों के लिए यहां कुछ भी नहीं है।
मैंने यहां ग्राम पंचायत में अपना गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने के लिए हजारों बार मिलने गया , हाथ जोड़े लेकिन मजाल है कि यहां की ग्राम पंचायत हमारा गरीबी रेखा का कार्ड बनवा दे। जब मैं यहां परेशान हो गया तो आखरी उम्मीद विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के कार्यालय में गया जहां मुझे आश्वासन मिला कि आपकी समस्या का निराकरण जरूर होगा लेकिन आज तक ना मेरी पत्नी को कोई अच्छी अस्पताल में भर्ती कराया गया और ना हीं गरीबी रेखा कार्ड बनवाया गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं उनका लाभ अभी तक मुझे नहीं मिला है। मैं परेशान होकर भी कुछ नहीं कर सकता क्योंकि भ्रष्टाचार से भरी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के द्वारा केवल पैसा लेकर ही गरीबी रेखा कार्ड बनाया जाएगा ।
जो उनके विशेष लोग आएंगे उसे ही गरीबी रेखा का फायदा मिलेगा, हम गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है । उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि विधायक महोदय ने भी अभी तक हमारी समस्या का समाधान नहीं किया है लेकिन जब हमारे रिपोर्टर मुकेश बर्मन ने यह जानने की कोशिश की कि ऐसा क्यों? तो जो सामने सच्चाई निकल कर आई है उससे यह पता चला है कि विधायक कार्यालय में जाकर यह सूचना दी गई थी लेकिन विधायक तक इस बात को नहीं पहुंचाया गया क्योंकि व्यस्तता होने के कारण अभी तक उनको यह पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अपना दर्द सुना कर यह अपील की है कि विधायक महोदय आप हमारी बात सुन रहे होंगे, आप हमारे ऊपर दया करें और हमारी समस्या का समाधान करें।
रिपोर्ट : मुकेश कुमार बर्मन , आरपीकेपी इंडिया न्यूज़, बरही
