कोरोना योद्धाओं, डॉक्टर्स टीम का तालियां बजाकर व पुष्पहार से किया सम्मान

भोपाल :           

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 श्री दिनेश कौशल द्वारा बैरसिया के वार्डों में कार्यरत वॉलिंटियर्स करोना योद्धा एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को पुष्पाहर पहनाकर स्वागत किया एवं गमछो का वितरण किया गया। मानस भवन में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सैनिटाइजर, फल  एवं  मास्क का वितरण किया गया। मनोरंजन हेतु उपलब्ध केरम उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक बेनी सिंह के जन्मदिन पर उन्हें गर्म पानी की बोतल भेंट कर जन्मदिन मनाया गया।
विद्या विहार स्कूल में विगत 14 दिन से कोरोनटयन किए गए 17 सब्जी विक्रेताओं को मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी सुश्री माणिक मणि कुमावत एवं थाना प्रभारी अजय मिश्रा उपस्थित रहे।
Chc अस्पताल बैरसिया में डॉक्टर वादीवा एवं उनके समस्त स्टाफ का पुष्पहार एवं तालियां बजाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशल की उपस्थिति में स्वागत किया गया एवं अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय गान किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें