नशे से दूर रहे बंदी – प्रमुख सचिव प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री किदवई ने केन्द्रीय जेल का किया भ्रमण

(रीवा)  जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि केन्द्रीय जेल में आज आयोजित नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बंदियों से कहा कि यहां पर 80 प्रतिशत अपराधी युवा वर्ग के है। जो बेरोजगारी, नशे की आदत या गलत संगत में रहने के कारण सजा काट रहे हैं। नशे की सामग्री गोली, गांजा, अफीम चरस बेचना एवं खरीदना जैसे अपराध में जेल में सजा काट रहे हैं। नशे से बचने एवं अपने जीवन को नया अवसर प्रदान करने के लिए जेल में रहते हुए योग एवं अच्छे विचार, सत्संग, पुलिस के सहयोग तंत्र को अपना कर अच्छा सोचे और अच्छा कार्य करे। सुबह का भूला व्यक्ति अगर शाम को घर आये तो उसे समाज और परिवार भी स्वीकार कर लेता है। कोशिश करके नकारात्मता अपने जीवन में नहीं लाये।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि नशे के कारण हत्या एवं बलात्कार जैसी घटना हो रही है। जेल में रहकर आप प्रेरणा ले कि हम नशा नहीं करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने कहा कि गुटखा कोरेक्स, गांजा, चरस, अफीम जैसे नशे की सामग्री का प्रयोग करते हैं। इससे केवल नुकसान, हानि, परिवार से विघटन के अलावा कोई दूसरा परिणाम नहीं होता। जेल में आकर अपनी सारी स्वतंत्रता खत्म कर लेते है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प ले कि आप आज से कोई भी नशा नहीं करेगें। जेल से रिहा होकर ऐसे अपराधी जो इन व्यवसाय को करते हैं। उनके नाम, पता, मोबाइल नं. पुलिस में दर्ज करने के लिए भेज दे आपकी गोपनीयता बनाकर उन अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर समाज की सच्ची सेवा करने का एवं शपथ ले। यही समाज की सेवा होगी।
जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि एन.डी.पी.एस एक्ट के 294 विचाराधीन एवं 19 दंडित कैदी जेल में परिरूद्ध है। इन बंदियों को जेल में नशा से दूर रखते हुए एवं उनके उपचार एवं अच्छी शिक्षा मनोरंजन खेल कूद माध्यम से उनमें बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में दीपक सक्सेना संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज सेवी डॉ. मुनीर खान, उप अधीक्षक रविशंकर सिंह, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डी.के. सारस, संजू नायक सहायक अधीक्षक, जेल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संगीत शिक्षक राजेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने संगीतमय भजन प्रस्तुत किये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें