आवश्यक है चेहरे को ढकना…चाहे वह मॉस्क हो, दुपट्टा या गमछा –

Advertisement

( पन्ना )

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के प्रकरण शहर में बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे एक अनचाहा सच भी सामने आ रहा है। लोग अपनी सुरक्षा के लिये आवश्यक सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। जबकि सम्पूर्ण विश्व इस महामारी से जूझ रहा है, प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि, वह संयमित और सुरक्षित रहे। और अपने साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी सुरक्षित रखें। आवश्यक सावधानियों में सबसे पहले चेहरे को ढकना शामिल है। चेहरे को ढकने के लिए केवल मास्क ही विकल्प नहीं, बल्कि सामान्यतः चेहरे को गमछे या दुपट्टे आदि से भी ढका जा सकता है। चेहरा ढकने के लिए उपयोग किए जा रहे कपड़े की तहरी सतह कर लेने से सावधानी बेहतर हो सकती है।
संभागायुक्त श्री जे.के. जैन ने एक बार पुनः लोगों से चेहरा ढकने तथा आवश्यक फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्रारम्भिक स्तर पर संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेने की बात भी कही है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि, लोग लक्षणों को छुपाएँ नहीं बल्कि आवश्यक प्रक्रिया के द्वारा अपनी जाँच कराएँ। उन्होंने कहा कि, पल्स अक्सीमीटर के द्वारा समय-समय पर शरीर में ऑक्सिजन सेचूरेशन को मापते रहें। इससे व्यक्ति स्वयं ऑक्सीजन लेवल पर निगरानी रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि, जहाँ तक संभव हो सभी परिवारों में पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग करें। उन्होंने समाज के जागरूक वर्ग से भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए, औरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें