Punjab Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन मालविका, पार्टी का एलान होना बाकी
Punjab Elections 2022: पंजाब में अगले साल विधानसभा (Punjab Assembly Elections 2022) के चुनाव होने हैं. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को लेकर बड़ी खबर आई है. सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. हालांकि उनकी बहन मालविका चुनाव लड़ेगी. मालविका किस पार्टी और किस सीट से चुनाव लड़ेगी, अभी इसका एलान होना बाकी है.
