महिला जनधन खातो से द्वितीय किश्‍त की राशि का भुगतान तिथिवार होगा

नीमच :

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण पेकेज अंतर्गत जिले की समस्‍त बैंको के महिला जनधन खातों में शासन द्वारा द्वितीय किश्‍त रूपये 500/- जारी की जायेगी। भारत सरकार वित्‍त मंत्रालय के पत्र दिनांक एक मई 2020 के निर्देशानुसार हितग्राहियों द्वारा राशि आंहरित की जा सकती है। 4 मई 2020 को खाता संख्‍या का अंतिम अंक 0 और 1, 5 मई 2020 को खाता संख्‍या का अंतिम अंक 2 और 3, 6 मई 2020 को खाता संख्‍या का अंतिम अंक 4 और 5, 8 मई 2020 को खाता संख्‍या का अंतिम अंक 6 और 7, 11 मई 2020 को खाता संख्‍या का अंतिम अंक 8 और 9 वाले खाता धारकों  को भुगतान किया जावेगा।
सभी शाखाएं, बी.सी.सेंटर तथा सी.एस.सी.सेंटर पूर्व निर्धारित समय से ही खुलेंगी। शाखायें, बी.सी.सेंटर तथा सी.एस.सी.सेंटर पर पूर्व की भांति ही सोशल डिस्‍टेन्सिंग का पालन सुनिश्चित करेगी। अधिक भीड होने पर शाखा प्रबंधक स्‍वयं निर्णय लेकर भुगतान के लिए टोकन प्रणाली अपनायेंगे। किस खाता नम्‍बर में ग्राहक को किस दिवस भुगतान किया जायेगा। इसके मेसेज वाला प्रिंट आउट शाखा परिसर, बी.सी. में लगाना होगा।
शाखाओं को ग्राहकों की सुविधा के लिए  उचित बैठने की व्‍यवस्‍था एवं समुचित पीने के पानी की व्‍यवस्‍था करनी होगी। खाताधारक बंधु अवगत हो कि खाते में जमा राशि कभी भी निकाली जा सकती है न निकालने पर भी राशि वापिस नहीं जायेगी। यह जानकारी अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री एस.के.यादव ने दी। खाताधारक अपनी सुविधा से कभी भी आहरित कर सकेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें