मुंह पर मास्क पहनकर हुआ विवाह

बड़वानी :

सेंधवा शहर से 18 किलोमीटर दूर स्थित बड़ी बिजासन माता के दरबार मे मंगलवार को हुऐ विवाह के दौरान वर – वधु के साथ – साथ उपस्थित अन्य 8 लोगो ने भी सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन एवं मुंह पर मास्क लगाकर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।  इस दौरान शादी कराने वाले पण्डितजी ने भी मुंह पर मास्क लगाकर ही मंत्रो का उच्चारण किया।
ग्राम धनोरा के श्री गिरधारी गोयल की सुपुत्री रिंकी का विवाह,  धुलिया निवासी श्री संजय गिनदोडिया के पुत्र सुयश के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ।  इस विवाह की खास बात यह रही कि उपस्थित सभी लोगो ने मास्क लगाए दोनो पक्षो से 10 लोग इस विवाह में शामिल हुए, न बेंड न बाजा न बारात न बग्घी न डीजे न आलीशान पार्टी बस साधारण सी व्यवस्था के बीच यह विवाह सादगी से सम्पन्न हुआ। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता का सेनेटाइजर से हाथ धुलवाकर स्वागत किया। इस विवाह की विशेषता यह है कि बड़ी बिजासन माता के नवीन दरबार बनने को 20 साल में पहली बार मंदिर के अंदर किसी शादी  हुई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें