जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया बाल गृह का भ्रमण

अनुपपुर :

कोरोना संक्रमण से संरक्षण हेतु उपायों की दी जानकारी

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा ममता बालगृह का निरीक्षण  किया गया। बालगृह में उपस्थित बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई साथ बालगृह की अधीक्षिका को इस लॉक डाउन के दौरान बच्चों के कौशल विकास संरचनात्मक वृद्धि के लिए बच्चों को नई-नई गतिविधियां सिखाने को कहा गया।
प्राधिकरण के सचिव भू-भास्कर यादव न्यायाधीष, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे ने आश्रय स्थल जाकर मजदूरों से संपर्क किया। मजदूर के भोजन और विश्राम की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
आश्रय स्थल के पास उपस्थित सभी मजदूरों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके सहायता मांग सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें