स्लीमनाबाद टनल हादसे – एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम लीडर का कलेक्टर ने किया सम्मान

Advertisement

(कटनी)  स्लीमनाबाद अंडरग्राउंट टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे में नौ मजदूरों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान में सहायता करनेे वाली एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम लीडरों का सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सहयोग के लिए कार्यालय में सम्मान किया। घटना में सात मजदूरों को जीवित व दो मजदूरों के शव को रेस्क्यू चलाकर टीम ने बाहर निकाला था।

            कलेक्टर श्री मिश्रा ने डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड जबलपुर आशीष खरे व एनडीआरएफ टीम लीडर अस्टिेंट कमांडेंट 11वीं बटालियन बनारस दिनेश कुमार को कटनी स्टोन से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही बचाव कार्य में सहयोग करने व सफल रेस्क्यू के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो भी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें