दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर हटा सिविल अस्पताल की 3 नर्स निलंबित

Advertisement

(दमोह) दमोह जिला के हटा सिविल अस्पताल की 3 नर्स को दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हटा सिविल अस्पताल की नर्सिंग सिस्टर श्रीमती नीरजा गुप्ता, स्टॉफ नर्स श्रीमती संगीता सालोमन और सुश्री शिवरती परते को 29 जनवरी को सिविल अस्पताल हटा में आए डिलेवरी के एक प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी पाया। नर्सिंग स्टॉफ के विरुद्ध अस्पताल में आई प्रसूता की डिलेवरी कराने से मना करने और इसके बाद प्रसूता की अस्पताल के पास डिलेवरी होने पर नवजात की गर्भनाल को काटते हुए कैंची गर्भनाल में लिपटी छोड़ देने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें